टीआरपी। Minister Parmar apologizes for his comment on Raja Rammohan Roy : एक दिन पूर्व मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने समाज सुधारक राजा राममोहन राय पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर विरोध होने और विवाद होने के बाद अब मंत्री ने माफी मांग ली है। मंत्री का कहना है कि गलती से उनके मुंह से गलत शब्द निकल गया था।

मंत्री ने कहा था अंग्रेजों का दलाल

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहा था। मंत्री परमार ने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का समर्थक बताते हुए कहा था कि मिशनरी स्कूलों के जरिए अंग्रेज, लोगों की आस्था बदलने का प्रयास कर रहे थे और इस साजिश में कई तथाकथित समाज सुधारक शामिल थे। इसी क्रम में उन्होंने राममोहन राय का नाम लिया था। इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। विवाद के बाद अब उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने रविवार को एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

See also  ट्रेनों की लेटलतीफी और कैंसिलनेशन को लेकर दीपक बैज ने भाजपा को घेरा

वीडियो जारी कर मांगी माफी

परमार ने वीडियो संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में उनके जीवन पर बोलते समय मुझसे गलती से राजा राममोहन राय के बारे में गलत शब्द निकल गए। इसके लिए मुझे अत्यंत दुख है और मैं प्रायश्चित करता हूं। राजा राममोहन राय एक प्रसिद्ध समाज सुधारक थे और मैं व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करता हूं। त्रुटिवश यह बयान मेरे मुंह से निकल गया, जिसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं।