टीआरपी। Lok Sabha MP Sports Festival : सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को राजधानी के सप्रे स्कूल, जे.एन. पाण्डेय स्कूल, सुभाष स्टेडियम, स्वामी आत्मानंद स्कूल गोगांव में खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बच्चों, युवाओं ने कबड्डी, खो-खो, बास्केट बॉल, वालीबॉल, फुगडी, कुश्ती, गेड़ी, रस्साखींच आदि खेलो में उत्साह से भाग लिया।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभापति सूर्यकांत राठौड़, जोन 4 अध्यक्ष पार्षद मुरली शर्मा सहित विधायक मोतीलाल साहू, राविप्रा अध्यक्ष नंदकुमार साहू, बिरगांव महापौर नंदकुमार देवांगन, निगम खेल एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू आदि उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फीट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशानुसार विभिन्न जोनो के समूह बनाकर खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा 19 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव में 13 खेल विधाओं में 4-4 टीमें आपस में खेलेंगी। फाइनल ग्रैण्ड फिनाले 29 नवंबर 2025 को होगा।


