टीआरपी डेस्क। IND vs SA ODI Raipur : नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय का रोमांच गूंजने वाला है। 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाएगा। लंबे इंतजार के बाद होने वाले इस हाई–वोल्टेज मैच के टिकटों के दाम रिवील कर दिए गए है।

बता दे कि टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 22 नवंबर से शुरू होगी। दर्शक आधिकारिक वेबसाइट www.ticketgini.in या Ticketgenie ऐप से टिकट खरीद सकेंगे। वहीं ऑफलाइन खरीदारी पसंद करने वालों के लिए 24 नवंबर से रायपुर इंडोर स्टेडियम में टिकट उपलब्ध रहेंगे।

इस बार टिकटों के दाम कैटेगरी के हिसाब से तय किए गए हैं। छात्रों के लिए राहत यह है कि पिछली बार 1000 रुपये में मिलने वाला स्टैंड टिकट अब 800 रुपये में मिलेगा, हालांकि एक स्टूडेंट ID पर सिर्फ एक टिकट ही दी जाएगी। आम दर्शकों के लिए स्टैंड टिकट की कीमतें 1500 से 3500 रुपये के बीच रखीं गई हैं, जबकि प्रीमियम वर्ग में सिल्वर 6000, गोल्ड 8000, प्लैटिनम 10,000 और कॉरपोरेट बॉक्स 20,000 रुपये में उपलब्ध होंगे।

See also  RBI मौद्रिक नीति समिति बैठक आज, क्या इस बार कम होगी आपकी EMI

इस मुकाबले की तारीख विश्व दिव्यांग दिवस से भी मेल खाती है। इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने दिव्यांग बच्चों के लिए खास इंतजाम किए हैं। संघ उन्हें मैच मुफ्त में दिखाएगा और उनके लिए बस सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच की पूरी जिम्मेदारी CSCS के हाथों में है। हाल ही में स्टेडियम को संघ को 30 साल की लीज पर सौंपा गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।