टीआरपी डेस्क। RJD Defeat : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मदन शाह, जो टिकट न मिलने के बाद कपड़े फाड़कर और जमीन पर गिरकर रोते हुए सुर्खियों में आए थे, ने अब बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के खराब प्रदर्शन पर खुलकर बात की है।

मदन शाह ने कहा कि टिकट न मिलना उनके लिए इतना बड़ा आघात था कि वे ‘पागल जैसे हो गए’ थे। उनका कहना है कि वे लालू प्रसाद यादव से मिलने पटना गए थे लेकिन उन्हें लालू प्रसाद यादव से मिलने नहीं दिया गया। इसी दर्द और आक्रोश में उन्होंने कपड़े फाड़े, जमीन पर लोटे और गुस्से में ‘शाप’ दे दिया कि पार्टी 25 सीटों पर सिमट जाएगी और अंततः नतीजे वैसे ही साबित हुए।

‘पार्टी के चाणक्य बर्बाद कर रहे हैं संगठन’

मदन शाह ने पार्टी की हार पर दुख जताते हुए कहा कि “इस बार टिकट वितरण में लालू यादव से राय नहीं ली गई। पार्टी चलाने वाले कुछ लोग जिन्हें उन्होंने ‘चाणक्य’ कहा, RJD को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से संजय यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक उन्हें पार्टी से बाहर नहीं किया जाएगा, सुधार संभव नहीं है।”

See also  भूपेश सरकार आदिवासियों के साथ, तो मोदी सरकार अडानी के साथः बैज

टिकट के लिए पैसे मांगने के आरोप से इनकार

टिकट के बदले पैसे मांगने पर शाह ने कहा कि “उनसे सीधे किसी ने पैसे नहीं मांगे। मीडिया के जरिए माहौल बनाया गया था लेकिन मैं 1990 से पार्टी में हूं, संगठन का पुराना कार्यकर्ता हूं, पैसे क्यों दूंगा?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मधुबन सीट पर ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया जो पार्टी का प्राथमिक सदस्य तक नहीं था और सरकारी डॉक्टर होने के बावजूद उसने इस्तीफा भी नहीं दिया था।

लालू-तेजस्वी के आश्वासन के बावजूद कटा टिकट

शाह ने बताया कि “लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया था। चुनाव घोषणा से पहले तक उन्हें बताया गया कि टिकट उन्हें ही मिलेगी लेकिन अंतिम सूची में उनका नाम नहीं था। इस सदमे की वजह से वे लालू के आवास के बाहर जमीन पर लोटते रहे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

See also  Priyanka Gandhi: अमेठी-रायबरेली से चुनाव न लड़ने पर प्रियंका गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

चुनावी परिणाम

बिहार विधानसभा चुनाव में RJD सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई। महागठबंधन को कुल 35 सीटें मिलीं। NDA ने 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल की। BJP ने 89, JDU ने 85, LJP ने 19, HAM ने 5 और RLM ने 4 सीटें जीतीं। AIMIM ने 5 और BSP ने 1 सीट हासिल की।

RJD Defeat : मदन शाह के इस बयान के बाद टिकट वितरण, अंदरूनी कलह और नेतृत्व की भूमिका को लेकर RJD के भीतर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं।