टीआरपी डेस्क। Donation Box Stolen : बिलासपुर के अशोक नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

CCTV फुटेज की समीक्षा के दौरान पता चला कि चोरी की इस वारदात को अटल आवास, अशोक नगर में रहने वाली 3 नाबालिग लड़कियों ने अंजाम दिया है। फुटेज में देखा गया कि तीनों नाबालिग दानपेटी के पास पहुंचती हैं और उसे उठाकर मौके से भाग निकलीं।

मंदिर समिति ने घटना की सूचना सरकंडा थाना पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस ने पता लगाया कि चोरी के बाद नाबालिगों ने दानपेटी को गणपति हॉस्पिटल के पीछे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था।

पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में तीनों लड़कियों से पूछताछ की गई। परिवार और समाज के सामने अपनी गलती स्वीकार करने के बाद परिजनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया जनता का आभार

Donation Box Stolen : नाबालिग होने के कारण पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए उन्हें किसी कड़ी कानूनी कार्रवाई से फिलहाल मुक्त रखा है। तीनों अपचारियों को समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।