टीआरपी डेस्क। Naxalite Killed : छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक अल्लुरी सीताराम के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।
यह मुठभेड़ सीमा क्षेत्र के घने जंगलों में हुई, जहां नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पहले से थी। संयुक्त बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने नक्सली नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचाया।
सूत्रों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों में कुछ बड़े कैडर के शामिल होने की आशंका है। घटनास्थल से हथियार और नक्सल सामग्री मिलने की भी सूचना है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि मुठभेड़ में शामिल अन्य नक्सलियों का पता लगाया जा सके।
Naxalite Killed : सुरक्षा बलों की इस सफलता को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सल गतिविधियों के चलते चुनौती बना हुआ था।


