टीआरपी डेस्क। Major Naxalite Killed : आंध्र प्रदेश के मारेदुमिल्ली इलाके में सुरक्षा बलों को बेहद अहम कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने कुख्यात नक्सल कमांडर माडवी हिडमा (43 वर्ष) को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे (राजक्का) भी मारी गई है।

आंध्र प्रदेश के नक्सली क्षेत्रों में हिडमा वह नाम था जिसे नक्सल दहशत का पर्याय माना जाता था। हिडमा का जन्म वर्ष 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुवर्ती इलाके में हुआ था। बेहद कम उम्र में ही वह नक्सल संगठन से जुड़ गया और कमांडर बन गया। हिडमा पर 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था, जिनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला भी शामिल है।
हिडमा नक्सलियों के PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था। वह CPI (माओवादी) केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य था। वह उस समिति में बस्तर क्षेत्र का एकमात्र आदिवासी कमांडर था। उस पर लगभग ₹1 करोड़ का इनाम भी घोषित था। उसकी रणनीतिक सोच और जंगलों में गुरिल्ला युद्ध की क्षमता ने उसे संगठन का सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक बना दिया था।
Major Naxalite Killed : हिडमा की मौत नक्सली नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि हिडमा नक्सली नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण चेहरा था, और उसकी मौत नक्सल संगठन की गतिविधियों पर बड़ा असर डाल सकती है।



