टीआरपी डेस्क’। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बोरतालाब इलाके में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मध्यप्रदेश के बालाघाट और राजनांदगांव पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हुई इस कार्रवाई में बालाघाट जिले के ASI आशीष शर्मा शहीद हो गए। उन्हें सीने, पेट और पैर में गोली लगी थी। इसके अलावा सुरक्षाबलों के छह जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, बालाघाट क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों की सूचना मिलने पर एमपी और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। डोंगरगढ़ से लगे बोरतालाब क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। शहीद ASI आशीष शर्मा का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव पहुंचाया गया है। घटना में हताहतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

See also  CG Election 2023 : सिहावा विधानसभा सीट के लिए बीजेपी से श्रवण मरकाम और कांग्रेस से श्रीमती अंबिका मरकाम मैदान में होंगे आमने-सामने