टीआरपी। Raipur gets first award in the country for water conservation : जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देशभर में पहला पुरस्कार रायपुर जिले को प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रदान किया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

रायपुर जिला प्रशासन एवं रायपुर नगर निगम को जल संचय जन भागीदार(JSJB) 1.0 अभियान का पुरस्कार प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति द्वारा पहली बार इस श्रेणी में पुरस्कार दिया है। देश भर के निगमों में रायपुर नगर निगम प्रथम, रायपुर जिला ईस्टर्न जोन के कैटेगरी 01 में तीसरा तथा राज्यों में छत्तीसगढ़ ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

देशभर के नगर निगमों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए रायपुर नगर निगम ने 33,082 कार्य पूर्ण किये, जिला रायपुर ने 36,282 कार्य पूर्ण किए एवं छत्तीसगढ़ ने 4,05,563 कार्य किए। जिसमें, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पिट्स, अमृत सरोवर, टॉप डैम और परकोलेशन टैंक का निर्माण शामिल है। साथ ही तरल अपशिष्ट प्रबंधन में रायपुर में 4 एसटीपी से 206 MLD क्षमता विकसित की गई, और 9 औद्योगिक इकाइयों को 125.849 MLD शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

See also  महंत राम सुंदर दास के बाद दीपक बैज का इस्तीफा मांगने वाले पूर्व विधायक केरकेट्टा ने छोड़ी पार्टी

रायपुर नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में वर्षा जल संचयन और रिचार्ज पिट्स का निर्माण किया गया । शहर के आसपास 20 से अधिक नए सरोवरों का पुनर्जीवन कार्य किया । इसके अलावा स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट भू-जल स्तर की निगरानी के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की गई।