रायपुर। करारी हार के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी टूटती हुए नजर आ रही है। दरअसल लगातार नेताओं को पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि महंत राम सुंदर दास के बाद पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने PCC चीफ दीपक बैज को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मोहित राम केरकेट्टा पार्टी के कई फैसलों से नाराज चल रहे थे।

उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि मैं मोहित राम, पाली तानाखार विधानसभा, क्षेत्र क्रमांक 23 से पूर्व विधायक एवं पूर्व उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन एवं विकास प्राधिकरण (राज्यमंत्री दर्जा) हूं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं समस्त पदों से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।

देखें मोहित राम केरकेट्टा का त्यागपत्र

See also  पीसीसी चीफ बैज का भाजपा पर वार : बोले- पहले आदिवासियों को मारकर नक्सलियों का कपड़ा पहना देते थे, अब…