टीआरपी डेस्क। Top 10 Actors With Most Flop Movies: हिंदी फिल्म उद्योग में सफलता और असफलता दोनों ही कलाकारों का हिस्सा होती हैं। एक हिट फिल्म जहां किसी अभिनेता के करियर को नई ऊंचाई दे सकती है, वहीं लगातार फ्लॉप फिल्में उनकी लोकप्रियता और करियर पर प्रभाव डालती हैं। भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज अभिनेता रहे हैं जिन्होंने अपने लंबे सफर में बड़ी संख्या में फ्लॉप फिल्में दी हैं। इस सूची में 70, 80 और 90 के दशक के सुपरस्टार्स के साथ-साथ आज के कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड मिथुन चक्रवर्ती के नाम दर्ज है। 75 वर्ष के मिथुन ने 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 180 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर जीतेंद्र हैं, जिन्होंने अपने करियर में 120 फ्लॉप फिल्में दी हैं।

टॉप-5 में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन भी शामिल

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस सूची में 100 फ्लॉप फिल्मों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है और आज भी सक्रिय हैं। अमिताभ बच्चन, जिन्होंने 63 हिट फिल्में दी हैं, 68 फ्लॉप फिल्मों के साथ चौथे स्थान पर आते हैं। उनके ठीक ऊपर गोविंदा हैं, जिनके खाते में 75 फ्लॉप फिल्में दर्ज हैं।

See also  AICC की मुहर, दंतेवाड़ा उपचुनाव में देवती कर्मा ही पार्टी की प्रत्याशी

अक्षय कुमार और संजय दत्त की स्थिति

एक साल में कई फिल्मों में दिखने वाले अक्षय कुमार और संजय दत्त भी इस सूची में शामिल हैं। अक्षय कुमार के खाते में 57 फ्लॉप फिल्में हैं, जबकि संजय दत्त ने 70 फिल्मों में असफलता का सामना किया है।

शाहरुख खान और सलमान खान की रैंकिंग

सलमान खान इस सूची में आठवें स्थान पर हैं, जिनकी कुल 29 फिल्में फ्लॉप रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई आखिरी सिकंदर भी इसमें शामिल है। नौवें स्थान पर शाहरुख खान हैं, जिन्होंने अब तक 24 फ्लॉप फिल्में दी हैं। दसवें स्थान पर अजय देवगन हैं, जिनकी कुल 28 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।

यह सूची बताती है कि सफलता और असफलता फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं, और बड़े से बड़ा कलाकार भी फ्लॉप फिल्मों के दौर से गुजरा है।