टीआरपी डेस्क। 20 नवंबर को देशभर में सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,25,020 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी महंगा होकर 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अन्य महानगरों में भी सोने-चांदी के दामों में तेजी का रुख बना हुआ है। वैश्विक बाजार में सोने का स्पॉट प्राइस 4,114.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर देखा जा रहा है।
दिल्ली में सोने की ताज़ा कीमतें
दिल्ली में सोने के दाम लगातार बढ़ते हुए 24 कैरेट के लिए 1,25,020 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट
देश के प्रमुख महानगर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,24,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हो रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,24,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट
- दिल्ली: 22 कैरेट 1,14,610 रुपये, 24 कैरेट 1,25,020 रुपये
- मुंबई: 22 कैरेट 1,14,460 रुपये, 24 कैरेट 1,24,870 रुपये
- अहमदाबाद: 22 कैरेट 1,14,510 रुपये, 24 कैरेट 1,24,920 रुपये
- चेन्नई: 22 कैरेट 1,14,460 रुपये, 24 कैरेट 1,24,870 रुपये
- कोलकाता: 22 कैरेट 1,14,460 रुपये, 24 कैरेट 1,24,870 रुपये
- हैदराबाद: 22 कैरेट 1,14,460 रुपये, 24 कैरेट 1,24,870 रुपये
- जयपुर: 22 कैरेट 1,14,610 रुपये, 24 कैरेट 1,25,020 रुपये
- भोपाल: 22 कैरेट 1,14,510 रुपये, 24 कैरेट 1,24,920 रुपये
- लखनऊ: 22 कैरेट 1,14,610 रुपये, 24 कैरेट 1,25,020 रुपये
- चंडीगढ़: 22 कैरेट 1,14,610 रुपये, 24 कैरेट 1,25,020 रुपये
चांदी के दाम में भी तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी 1,68,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 52.26 डॉलर प्रति औंस है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी के दामों पर वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और स्थानीय मांग का सीधा प्रभाव पड़ता है।


