ATM कर्मचारियों ने 28 लाख का गबन, मशीन में रुपए डालते समय निकाल ली रकम
Image Source- Google

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वालों का गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में ऐसे ही एक मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस इस गिरोह को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई है।

राजधानी रायपुर में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने ATM कार्ड बदलकर बुजुर्ग से ठगी की है। आरोपी ने उसके खाते से 1 लाख से ज्यादा रुपए निकाल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बातों में उलझा कर बदला ATM कार्ड

यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। यहां एक बुजुर्ग ठगी का शिकार हुआ है। जहां एक ठग ने ATM के अंदर बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझाया और ATM कार्ड बदल लिया। बुजुर्ग के बेटे के मोबाइल पर जब पैसे कटने का मैसेज आया तो पता चला कि आरोपी ने उसके खाते से पैसे निकाल लिए हैं। इसके बाद मामले की शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

See also  Business Plan Competition in Kalinga University in collaboration with MNC’s from UK and Singapore

1 लाख रुपए से अधिक निकाले ATM से

पीड़ित राजा राम वोहरा टाटीबंध के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला है। 13 नवंबर को वह राधा कृष्ण मंदिर के पास स्थित ATM में 5000 रुपए निकालने गया था। तभी एक आरोपी वहां घुस आया और उसे बातों में उलझा कर ATM कार्ड बदल दिया। अगले दिन जब उसके बेटे के मोबाइल में 1,09,500 रुपए कटने का मैसेज आया, तो इसका खुलासा हुआ।

पुलिस ने नागरिकों को किया सचेत

बताया जा रहा है कि आरोपी ने 13 नवंबर को ही अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 1,09,500 रुपए निकाल लिए थे। पीड़ित की शिकायत के बाद आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। इसी के साथ ही पुलिस ने किसी को अपने क्रेडिट और ATM का पिन कोड या फिर किसी भी तरह का ओटीपी शेयर न करने की अपील की है। इसके अलावा ATM से रुपए निकालते वक्त सावधानी बरतने को कहा है।

See also  बड़ी खबरः विधायक किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी