टीआरपी डेस्क। Kashmir Times Newspaper : जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीर टाइम्स अखबार के जम्मू स्थित दफ्तर में बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान SIA को दफ्तर से AK-47 राइफल के कारतूस, पिस्तौल की गोलियां और हैंड ग्रेनेड के पिन बरामद हुए। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अखबार और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ देश-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में दर्ज मामले से जुड़ी जांच का हिस्सा है।

दफ्तर की पूर्ण तलाशी, प्रमोटर्स से होगी पूछताछ

SIA की टीमों ने अखबार के कार्यालय में मौजूद कंप्यूटर, दस्तावेज और सभी केबिन की बारीकी से तलाशी ली। एजेंसी का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ कश्मीर टाइम्स के प्रमोटर्स से पूछताछ भी की जा सकती है।

मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर सिंह चौधरी ने कहा “यदि कुछ गलत सामने आया है तो कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन यदि यह केवल दबाव बनाने के लिए किया गया है, तो यह गलत है।”

See also  रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर जुटेंगे दुनिया भर के छत्तीसगढ़ी

पत्रकारिता पर दबाव बनाने का आरोप

संपादक अनुराधा भसीन जामवाल और प्रबोध जामवाल ने संयुक्त बयान जारी कर छापे की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, यह स्वतंत्र पत्रकारिता को चुप कराने की सुनियोजित कोशिश है। सरकार की आलोचना करना देश-विरोधी होना नहीं। हमारे खिलाफ आरोप डराने, बदनाम करने और खामोश करने के लिए गढ़े गए हैं। हम चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने इन आरोपों को तुरंत वापस लेने की मांग की और मीडिया तथा समाज से एकजुटता की अपील की।

PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती की कड़ी प्रतिक्रिया

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने इस कार्रवाई को ‘बेतुका’ बताया और कहा “कश्मीर टाइम्स उन चुनिंदा अखबारों में है जो सत्ता को आईना दिखाता रहा है। देश-विरोधी गतिविधियों के नाम पर छापा मारना सरासर दादागीरी है। कश्मीर में सच बोलने वाले हर माध्यम को देश-विरोधी बता कर उसका गला घोंटा जा रहा है। क्या हम सब देश-विरोधी हैं?”

पत्रकारिता जगत नजर, जांच जारी…

Kashmir Times Newspaper : SIA की इस छापेमारी ने राजनीतिक हलकों, मीडिया संगठनों और समाज में हलचल पैदा कर दी है। जहां एजेंसी इसे देश-विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामलों का हिस्सा मान रही है, वहीं संपादक और कई राजनीतिक दल इसे सरकार की आलोचना करने वाले मीडिया संस्थानों को निशाना बनाने की कार्रवाई बता रहे हैं। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

See also  Arun Gandhi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन, कोल्हापुर में ली अंतिम सांस