टीआरपी। indoor badminton court: लगभग 144.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। बैडमिंटन कोर्ट रविशंकर स्टेडियम के समीप तैयार किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने फीता काटकर जनता को समर्पित किया।

     मंत्री यादव ने दुर्ग में लोकार्पित किए गए बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण पर कहा कि यह अत्याधुनिक खेल सुविधा जिले के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगी। यह पहल खेल क्षेत्र में नई दिशा और ऊर्जा का संचार करेगी तथा युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराएगी। नई सुविधा का लाभ आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचेगा और अब खिलाड़ी रात्रिकालीन अभ्यास सहित बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।

    लोकार्पण के बाद मंत्री गजेन्द्र यादव, महापौर अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्वयं नए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में रैकेट थामकर बैडमिंटन खेला। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य शशि द्वारिका साहू, महेंद्र लोढ़ा, पार्षद संजय अग्रवाल, मनोज सोनी, कुलेश्वर साहू, तथा बैडमिंटन ग्रुप के सदस्य सहित बड़ी संख्या में खिलाडी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

See also  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को पर्यटन क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार