टीआरपी डेस्क। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच करीब आधे घंटे चली बैठक के बाद विभागों की पूरी सूची तैयार कर राज्यपाल को सौंप दी गई।

इस बार नीतीश कैबिनेट में बड़े बदलाव हुए हैं। लंबे समय बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास रखने के बजाय यह जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को दी है। विभागों के बांटवारे के बाद अब कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी।

See also  मौसम विभाग की चेतावनी, जुलाई के दूसरे हफ्ते से छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश की सम्भावना