टीआरपी डेस्क। Aadhar Card Lost : आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हमारी पहचान की सबसे जरूरी चाबी बन गया है। सरकारी कामकाज से लेकर बच्चों के एडमिशन तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन यदि यह कार्ड खो जाए या नंबर भूल जाएं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे ही मुफ्त में अपनी आधार जानकारी फिर से पा सकते हैं।

UIDAI की विशेष सुविधा

आधार कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है, जो एक बार ही जारी किया जाता है। कई बार लोग कार्ड कहीं रखकर भूल जाते हैं या कार्ड गुम जाता हैं। ऐसे में UIDAI ने “Retrieve Lost or Forgotten UID/EID” सुविधा दी है, जिसके जरिए बिना आधार नंबर के भी ई-आधार डाउनलोड किया जा सकता है।

मोबाइल नंबर लिंक होने पर अपनाएं ये तरीका

यदि आपका मोबाइल नंबर या ईमेल ID आधार से लिंक है, तो यह प्रक्रिया और आसान हो जाती है। सिर्फ आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट खोलें।
  • “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं और ‘Retrieve Lost or Forgotten UID/EID’ पर क्लिक करें।
  • यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल और जन्मतिथि भरें, फिर कैप्चा डालें।
  • “Send OTP” पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को सबमिट करें।
  • कुछ ही सेकंड में आपकी आधार डिटेल्स स्क्रीन पर दिखेंगी और मोबाइल पर भी भेजी जाएंगी।
See also  सर्वश्रेष्ठ मंत्री सर्वे में चयनित छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दिल्ली में सम्मान

मोबाइल नंबर लिंक न होने पर क्या करें?

यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र जाना होगा। वहां आपको 28 अंकों वाला EID नंबर देना होगा, जो आधार बनवाते समय मिलता है। इसके बाद बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (फिंगरप्रिंट या आइरिश स्कैन) होगा। पूरी प्रक्रिया के बाद आपका ई-आधार जारी कर दिया जाएगा। इस सर्विस के लिए ₹30 तक का शुल्क लिया जा सकता है।

₹50 में घर पर मिलेगा PVC आधार कार्ड

Aadhar Card Lost : UIDAI अब लोगों को घर बैठे PVC आधार कार्ड ऑर्डर करने की सुविधा देता है। यह प्लास्टिक कार्ड होता है जो ATM कार्ड की तरह मजबूत और टिकाऊ है। इसके लिए सिर्फ ₹50 का शुल्क देना होता है।