CG Naxal News: सुकमा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री शनिवार शाम सुकमा में नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचे, यहां उन्होंने आत्मसर्पण करने वाले नक्सलियों से बातचीत की। विजय शर्मा के अचानक दौरे को लेकर समझा जा रहा है कि नक्सलियों को लेकर फिर कोई बड़ी खबर आने वाली है। हालांकि अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि आज ही गृहमंत्री ने नक्सलियों से अपील की थी कि कुछ बड़ा होने से पहले वे मुख्य धारा में लौट आएं।

CG Naxal News: 50 नक्सली हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश पुलिस ने बस्तर समेत कई जिलों से 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इसमें SZCM, DVCM, ACM रैंक के नक्सली शामिल थे। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में सुकमा जिले के जगरगुंडा, केरलापा, किस्टाराम एरिया कमेटी के लगभग सभी सक्रिय नक्सली भी शामिल थे। देवा और केसा के अलावा बाकी उन सभी की गिरफ्तारी हो गई है, जो इस ​एरिया में सक्रिय थे। वहीं पीपुल्स वार ग्रुप का टॉप कमांडर हिड़मा आंध्र प्रदेश में हुए एनकाउंटर में मारा जा चुका है।

See also  Horoscope 7 February 2023 : इन राशि वालों का किस्मत देगा साथ, जानें क्या कहते है आपके सितारे