1 लाख 70 हजार रूपये नकली नोट बरामद..

जांजगीर। सक्ति जिले के नोट तस्करों के तार तेलंगाना के नकली नोट खपाने वाले तस्करों से जुड़े हैं, ये तस्कर वहां से नकली नोट लाकर इलाके में खपाते थे। ऐसे तीन तस्करों को डभरा पुलिस ने पकड़ा है। नकली नोट खपाने का इनपुट जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को तेलंगाना से मिले थे।

अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ खुलासा

तेलंगाना राज्य के जिला कामारेड्डी के पुलिस ने नकली नोट खपाते हुए आरोपी सिद्धा गौड़ को पकड़ा, विवेचना में यह पता चला कि कोलकाता के सौरव डे एवं नारायण भगत तथा बिहार राज्य के रसीद अहमद द्वारा कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर, जे. के. एक्सल बॉन्ड पेपर से नकली नोट बनाकर फेसबुक के माध्यम से अलग अलग राज्य मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ में नकली नोट खपाने के लिये व्यक्ति तलाश कर नकली नोट बेचकर आम जनता में खपा रहे थे। इस मामले में तीनो आरोपियो को तेलंगाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर ले जाया गया।

See also  Income Tax Calendar 2021 : याद रखें इनकम टैक्स से जुड़ी जरूरी तारीखें

2 लाख के नकली नोट दिए खपाने को

आरोपियों द्वारा बताया गया है कि छत्तीसगढ के डभरा थाना क्षेत्र के नंदलाल जांगड़े साकिन जवाली एवं छतराम आदित्य साकिन देवगांव को नकली नोट खपाने हेतु दिया गया है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई..

थाना डभरा एवं तेलंगाना पुलिस की सयुक्त टीम बनाकर आरोपी नंदलाल जांगड पिता लहरूराम साकिन जवाली थाना डभरा एवं छतराम आदित्य पिता चिनकू राम आदित्य साकिन देवगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने बिहार के रसीद अहमद से 40 हजार रूपया में 2 लाख नकली नोट खरीदकर अपने रिस्तेदार मनहरण उर्फ सोहन लहरे साकिन भडोरा चौकी छपोरा थाना मालखरौदा को 2 लाख रूपये नकली नोट को खपाने के लिए दिया था।

1.70 हज़ार नकली नोट जब्त..आरोपी मनहरण लहरे ने पूछताछ में बताया कि वह अपने रिस्तेदार छतराम एवं नंदलाल से 02 लाख रूपया नकली नोट को खपान हेतु लिया था, जिसमे से 30 हजार रूपये को अलग–अलग जगह मे खपा देना बताया एवं 01 लाख 70 हजार रूपये के नकली नोट को अपने घर मे छुपा कर रखा था पुलिस ने नकली नोट को जब्त कर लिया है जिसे विधिवत संयुक्त टीम द्वारा आरोपी मनहरण उर्फ सोहन लहरे पिता पतिराम लहरे साकिन भडोरा चौकी छपोरा थाना मालखरौदा से विधिवत जप्त कर गिरफ्तार किया गया।

See also  रेप के केस में उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, पीड़िता का आरोप- SDM रहते की थी वारदात