टीआरपी। The Chartered Accountants Association : छत्तीसगढ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन ने TJSB सहकारी बैंक लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय-स्तर पर वित्त, कराधान और उद्योग जगत पर आयोजित ज्ञान सम्मेलन ‘मंथन 2025 का आयोजन किया गया। प्रदेश के व्यावसायिक परिदृश्य को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में अनेक चार्टर्ड एकाउंटेंट ने बैंकिंग के भविष्य पर विशेष दृष्टि पर विचार रखे।

सीए बनेंगे वित्तीय रणनीतिक सलाहकार

विशिष्ट अतिथि TJSB के शरद नरहर गंगल ने भारतीय बैंकिंग प्रणाली के व्यापक परिवर्तनों, डिजिटल विस्तार, ग्राहकों की सुरक्षा और नियामकीय मजबूती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत वित्तीय नेतृत्व के नए युग में प्रवेश कर चुका है। आने वाले समय में चार्टर्ड एकाउंटेंट केवल अनुपालन विशेषज्ञ नहीं बल्कि राष्ट्र की वित्तीय दिशा तय करने वाले रणनीतिक सलाहकार बनेंगे।

जीएसटी वार्षिक रिटर्न और फाइनेंसियल ईयर 24-25 ऑडिट मुद्दे

सीए प्रफुल्ल पेंडसे ने आयकर पुनर्मूल्यांकन, जांच प्रक्रिया और अनुपालन जोखिमों पर विस्तृत विश्लेषण किया। सीए जितेन्द्र सिंह खनूजा ने जीएसटी वार्षिक रिटर्न और फाइनेंसियल ईयर 24-25 ऑडिट मुद्दे और जटिल जीएसटी प्रावधानों को सरल उदाहरणों, केस-स्टडी और नवीनतम निर्देशों के साथ स्पष्ट किया।

See also  NGT ने दिए निर्देश, दीवाली में 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे

AI for Beginners और AI वित्तीय पेशे के भविष्य पर जानकारी

सीए अरिहंत जैन ने एमएसएमई नीति और स्टार्टअप लाभ औद्योगिक नीति 2024-30, नई सब्सिडी संरचना और एमएसएमई सेक्टर की पूंजी जरूरतों पर प्रस्तुति दी। सीए करण गुप्ता ने AI for Beginners और AI वित्तीय पेशे के भविष्य पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में एआई अकाउंटिंग और फाइनेंस दोनों का चेहरा बदल देगा।

सीए वैभव सिंघवी ने Leadership in Finance एवं निखिल अरेकर ने कहा कि भविष्य का वित्तीय leader वह है जो डेटा, रणनीति और टेक्नोलॉजी, तीनों को साथ लेकर चलता है।

उद्देश्य राज्य को देश का प्रमुख कंसल्टिंग और वित्तीय केंद्र बनाना

सीए किशोर बरडिया, जो कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार एवं एंकर रहे, ने मंच पर व्याख्यान, अतिथियों का परिचय दिया। सीए धवल शाह, कार्यक्रम समन्वयक के रूप में हर चरण पर अग्रणी भूमिका निभाते रहे। उन्होेंने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय वित्तीय हब बनाने की दिशा में एक स्पष्ट विचारधारा और रोडमैप का आह्वान किया। धवल शाह ने कहा कि “मंथन 2025 केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ज्ञान, नेतृत्व और पेशेवर उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने का संकल्प है। हमारा उद्देश्य राज्य को देश का प्रमुख कंसल्टिंग और वित्तीय केंद्र बनाना है।”

See also  नगरपालिकाओं में 72 प्रतिशत वोटिंग, बड़े शहर रहे पीछे, इन पांच 5 जिलों में हुआ 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान…

आयोजन में सीए अमिताभ दुबे ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और बैंकिंग पेशेवरों ने कार्यक्रम को “ज्ञान और अनुभव का सर्वाेत्तम समागम बताया।