टीआरपी डेस्क। Hidma’s Murder Allegations : आदिवासी नेता मनीष कुंजाम ने नक्सल लीडर हिड़मा के मारे जाने के पीछे वरिष्ठ नक्सल नेता देवजी की भूमिका होने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में डिप्टी CM विजय शर्मा ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा “मनीष कुंजाम उस क्षेत्र के नेता हैं और उन्हें अच्छी समझ है इसलिए उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं।”

विजय शर्मा ने कहा,”हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, निर्धारित समय में बस्तर में पूर्ण शांति स्थापित करना और भारतीय संविधान का सही रूप से पालन सुनिश्चित करना। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिड़मा जैसे नक्सल लीडर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के हैं और बस्तर के स्थानीय आदिवासी उनकी भर्ती में शामिल हुए हैं।”

Hidma’s Murder Allegations : डिप्टी CM ने आगे कहा कि जब तक बड़े नक्सली नेता स्थानीय क्षेत्र तक नहीं पहुंचे थे, स्थिति नियंत्रित थी लेकिन अब बड़े नेता सक्रिय हैं तो वार्ता की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। उन्होंने बस्तर के नक्सली साथियों को सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति का लाभ लेने की सलाह दी।

See also  BJP का प्रवेश उत्सव : बस्तर चुनाव के एक दिन पूर्व शिशुपाल शोरी समेत 700 से ज्यादा लोगों का भाजपा में प्रवेश, CM विष्णुदेव ने की अगुवानी