टीआरपी। India against South Africa test series : भारत और अफ्रीका के बीच चल रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारत को जीत दर्ज करनी ही होगी। जीत हासिल करने पर ही सीरीज ड्रा होगी। यदि दूसरा मैच ड्रा हो जाता है या, भारत की हार होती है तो दोनों ही परिस्थिति में भारत सीरीज हार जाएगा। इसका कारण है कि पहले मैच में भारत को पराजय झेलनी पड़ी थी। इसके चलते भारत दो मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे है। सीरीज को ड्रा करने के लिए दूसरे मैच में जीत आवश्यक है। वहीं साउथ अफ्रीका पिछले 25 वर्ष में पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए जी तोड़ प्रयास करेगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट पर 247 रन बनाए थे। स्पीनरं कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए थे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच जारी है।

See also  custodial death: परसकोल हत्याकांड: कस्टडी में ग्रामीण की मौत मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सेनुरान मुथुसामी ने शतक ठोंका

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज सेनुरान मुथुसामी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोंका। गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने काइल वेरेन को 45 रन पर आउट किया। इसके बाद तीसरे सेशन में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मुथुसामी को आउट करके भारत को राहत दी है। लंच तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 428 रथ था। मार्कों यानसेन ने भी