रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जारी है। बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं और भरवा भी रहे हैं। परेशानी यह है कि फॉर्म में 2003 की वोटर लिस्ट का डेटा मांगा जा रहा है और ज्यादातर लोग समझ नहीं पा रहे कि वह जानकारी मिलेगी कहां से। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह घर बैठे आसानी से 2003 का रिकॉर्ड निकाल सकें और अपना फॉर्म सही तरीके से भर सकें।

क्या है SIR का मकसद?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया में मतदाता का नाम, पता और बाकी जानकारी अपडेट की जा रही है। पूरी प्रक्रिया 2003 में हुए SIR के आधार पर चल रही है, ताकि आने वाले चुनावों के लिए मतदाता सूची सटीक और पूरी हो सके।

2003 का SIR डेटा कैसे पाएं?

इस लिंक पर क्लिक
https://electoralsearch.eci.gov.in/

ऐसे खुलेगा पेज


इसके बाद एपिक नंबर (EPIC), राज्य (State) के रूप में छत्तीसगढ़ या आप जिस राज्य से हैं वो एंटर करें और फिर कैप्चा डालें। फिर Search बटन दबा दें।

See also  प्रशिक्षण के दौरान इन प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सीएम ने किया सम्मानित

इसके बाद ऐसे खुलेगा पेज

इसके बाद आपको पूरी डिटेल चाहिए तो आपको लास्ट ऑप्शन व्यू डिटेल पर क्लिक करें। ऐसा करने से आपकी पूरी डिटेल ओपेन हो जाएगी।

क्या होता है एपिक (EPIC) नंबर

वोटर आईडी कार्ड के ऊपर या क्यूआर कोड के ऊपर होता है।