टीआरपी। Today Horoscope : धर्मंग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीराम और सीता का विवाह अगहन शुक्ल पंचमी तिथि को हुआ था। इसलिए इस दिन को विवाह पंचमी कहा जाता है। इस वर्ष 25 नवंबर को विवाह पंचमी का संयोग बन रहा है। इस दिन ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। आइये जानते हैं इन शुभ संयोगों में विविध राशि के जातकों का राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

काफी दिनों से रूका हुआ कार्य पूरा होगा। नौकरी, व्यवसाय में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। धन के मामले में किसी अन्जान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

वृषभ राशि

बचपन के मित्रों से मुलाकात होने की खुशी होगी। परिवार में किसी नई वस्तु के आने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने कार्य को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। जरूरी कार्य को अनावश्यक रूप से न टालें, तुरंत निपटाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपसी बातचीत से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है।

मिथुन राशि

नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें कामयाबी मिलेगी। व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। अपव्यय करने से बचें। मित्रों से मुलाकात की खुशी होगी।

See also  अच्छी खबर- माना में कोरोना के मरीजों के लिए तैयार हुआ अस्पताल

कर्क राशि

किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आपसी रिश्तों में कड़वाहट आने से रोकने के लिए स्वयं पहल करें और मामले को सुलझाएं। पारिवारिक जिम्मेदारी से चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता से मन परेशान रहेगा। प्रयास करने पर समस्याएं हल होंगी जो भविष्य के लिए सुखद संदेश लेकर आएगी। आर्थिक परेशानी दूर होगी।

सिंह राशि

किसी बात को लेकर मन में उत्साह रहेगा। आपकी योग्यता से दूसरे प्रभावित होंगे। उच्चाधिकारी से सहयोग मिलने से काम आसान हो जाएगा। यात्रा पर जाने का संयोग है। सोचसमझकर ही खर्च करें। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे और मतभेद दूर होंगे।

कन्या राशि

नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा उत्साहित न हों। धैर्य रखें और कार्य के पूरा होने के बाद ही प्रतिक्रिया जाहिर करें। अति भावावेश में आकर कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। अपने आपको साबित करने के लिए बेहतर कार्य करना होगा।

See also  इस साल कब मनाया जायेगा करवा चौथ,जानिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

तुला राशि

कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों से सावधान रहें, किसी बात पर अनबन होने पर बहस करने से बचें। धीरे धीरे आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी। अनावश्यक खर्च न करें और बचन पर ध्यान दें, भविष्य की सोचकर आगे बढ़ें।

वृश्चिक राशि

काफी दिनों से जिन योजनाओं को बनाने का प्रयास कर रहे हैं, उन योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे, लेकिन अति उत्साह में आकर कोई कार्य न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। सोचसमझकर निवेश करें। खर्च पर नियंत्रण करें।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। ऑफिस में किसी बात को लेकर आपकी सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। जीवनसाथी से मतभेद को सुलझाने का प्रयास करें। बातचीत से समस्याओं का समाधान हो सकता है। आर्थिक रूप से सक्षम होंगे।

मकर राशि

व्यवसाय में प्रगति होगी, कामकाज अच्छा चलने से आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। नौकरी में कार्य की अधिकता से परेशान रहेंगे। काम को बोझ न समझकर उसे बेहतर ढंग से करने की कोशिश करें। इससे सफलता के द्वार खुलेंगे। परिवार में होने वाले मांगलिक आयोजनों में समझदारी से काम लें। व्यर्थ का विवाद होने पर उसे सुलझाने का प्रयास करें। यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है।

See also  ब्रेकिंग: रेमडेसिवीर की कालाबाजारी हुई तो सीधे जेल, अस्पतालों के स्टॉक की प्रतिदिन ऑडिट करेंगे नोडल अधिकारी

कुंभ राशि

मेहनत और भाग्य दोनों का साथ मिलने पर ही सफलता मिलेगी। काफी दिनों से रुका हुआ कार्य पूरा होने की खुशी होगी। नई नौकरी अथवा व्यवसाय की दिशा में किया जा रहा प्रयास सफल होगा। वरिष्ठजनों से सलाह लेकर ही कोई कार्य करें। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, लेकिन खर्च पर नियंत्रण करना होगा। रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें।

मीन राशि

भावनाओं में बहकर कोई कार्य न करें। मेहनत से किए गए कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। नई नौकरी और व्यवसाय के लिए शुभ समय है। पारिवारिक कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अपने दिल की बात को दिल में दबाकर न रखें, उसे बयां करने से दिल का बोझ हल्का हो जाएगा।