CG DGP-IG Conference: रायपुर। PM Modi arrives in Raipur: नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित डीजीपी-आईजी सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर गृहमंत्री ​अमित शाह, राज्यपाल रामेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सीधे नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस के लिए रवाना हो गए।

CG DGP-IG Conference: बता दें प्रधानमंत्री आज राज्य सरकार के स्पीकर निवास में रात्रि विश्राम करेंगे और उसके बाद कल शनिवार को डीजीपी-आईजी सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन से पहले ही कुल आठ सत्र प्रस्तावित डीजीपी-आईजी सम्मेलन के पहले दिन दो, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन दो सत्रों का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें से छह महत्वपूर्ण सत्रों में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी मौजूद रहेंगे।

See also  Chhattisgarh News: कोरिया मर्डर केस पर बोले सीएम विष्णुदेव साय- गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा