टीआरपी। CIRC , ICAI SEMINAR : केंद्रीय भारत क्षेत्रीय परिषद (CIRC) ऑफ ICAI द्वारा जीएसटीआर 9 एवं जीएसटीआर 9 सी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। शनिवार को लोधीपारा चौक, पंडरी में आयोजित सम्मेलन में अनेक सीए ने जीएसटी के विविध पहलुओं पर विचार रखे।

ICAI रायपुर के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा ने बताया की (CIRC) एवं ICAI के तत्वावधान में हुए आयोजन में वार्षिक रिटर्न, रिकन्सिलिएशन स्टेटमेंट एवं जीएसटी से संबंधित वाद-विवाद (Litigation Issues) पर व्यापक चर्चा की गई।

एडवोकेट निखिल अग्रवाल, आईटी बार प्रेसिडेंट ने बताया की दिसंबर माह में भी वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। जिससे जीएसटी आर 9 एवं 9 सी में आ रही व्यावहारिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की जाएगी ताकि उचित समाधान मिल सके।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि (CIRC) ऑफ ICAI के उपाध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल, ने जीएसटी अनुपालन में सटीकता एवं पारदर्शिता के महत्त्व पर प्रकाश डाला। तकनीकी सत्रों में (CIRC) ऑफ ICAI के सचिव सीए जयेंद्र कुमार तिवारी, ने लिटीगेशन को फेस करने की बारीक़यों को समझाया एवं एक्ट, रूल्स, सर्कुलर्स की विशेष पहलुओं पर अवगत कराया।

See also  भीमा मंडावी ने बरती थी लापरवाही... इसलिए हुई मौत! पहली इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में हुआ खुलासा...

दूसरे सत्र में सीए रमणदीप सिंह भाटिया,ने GST वार्षिक रिटर्न्स, जीएसटीआर 9 एवं जीएसटीआर 9 सी के प्रारूप की बारीक़ियों के बारे में जानकारी दी। संचालन सीए निकिता जैन ने किया। आयोजन में सीए विकास गोलछा, एडवोकेट निखिल अग्रवाल, अध्यक्ष, आईटी बार एसोसिएशन, रायपुर सहित ICAI रायपुर शाखा की प्रबंध समिति के सदस्य सीए रश्मि वर्मा, सीए रवि जैन, सीए संस्कार अग्रवाल, सीए ऋषिकेश यादव, सीए यूसुफ दाऊदी, सीए प्रदीप गोयल, सीए शीतल काला एवं सीए आयुषी गर्ग आदि उपस्थित रहे।