टीआरपी डेस्क। Mistreatment with BLO : राजधानी रायपुर के काली माता वार्ड में SIR फॉर्म को लेकर एक महिला और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को BLO के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, महिला ने BLO पर SIR फॉर्म घर तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया और इसी बात को लेकर उसने पहले बहसबाजी और फिर हाथापाई शुरू कर दी।

BLO के समर्थन में वार्डवासी

घटना के बाद स्थानीय लोगों महिला के व्यवहार से आक्रोश में है। वार्डवासियों ने महिला के व्यवहार की कड़ी निंदा की है और इसे सरकारी कार्य में बाधा व सरकरी कर्मचारी से दुर्व्यवहार का मामला बताया है।

See also  कन्या विवाह योजना में नकली मंगलसूत्र और वसूली का सच? शिकायत के बाद महिला बाल विकास विभाग ने जारी किया आधिकारिक बयान

इस मामले में अब तक किसी भी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, BLO और प्रशासनिक कर्मचारियों के बीच सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज है।

Mistreatment with BLO : वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं। मामले में पुलिस शिकायत के इंतजार में है जबकि स्थानीय लोग जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।