टीआरपी डेस्क। UIDAI : आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने Third Amendment Regulations, 2025 के तहत आधार नामांकन और आधार अपडेट प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए नियमों का सीधा असर उन नागरिकों पर पड़ेगा जो अपना आधार कार्ड बनवाने या जानकारी अपडेट करने जा रहे हैं।

क्या हैं नए नियम ?

UIDAI ने अब पहचान, पता (Address), संबंध (Relation) और जन्मतिथि (Date of Birth) अपडेट करने के लिए डॉक्यूमेंट सूची में संशोधन किया है। यह बदलाव बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सभी पर लागू होंगे।

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि, अब एक ही डॉक्यूमेंट जिसमें फोटो, नाम और एड्रेस तीनों दर्ज हों, अपडेट के लिए पर्याप्त होगा। पहले पहचान और एड्रेस के लिए अलग-अलग दस्तावेज देना अनिवार्य था।

नाम सुधारने के लिए मान्य दस्तावेज

UIDAI ने नाम बदलने/सुधारने के लिए इन दस्तावेजों को मंजूरी दी है:

  • पासपोर्ट
  • PAN कार्ड
  • वोटर ID (EPIC)
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • सरकारी पहचान पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
See also  लियोन मेसी के कार्यक्रम में बवाल: साल्टलेक स्टेडियम में फैंस का हंगामा, आयोजक गिरफ्तार

इन डॉक्यूमेंट्स में आपकी फोटो, नाम और जन्मतिथि तीनों का उल्लेख रहता है इसलिए इन दस्तावेजों को मंजूरी दी गई है।

UIDAI ने पते के प्रमाण के लिए भी कई दस्तावेज मान्य किए हैं:

  • पासपोर्ट
  • बैंक पासबुक/बैंक स्टेटमेंट (अपडेटेड)
  • बिजली, पानी, गैस बिल (पिछले 3 महीने के भीतर)
  • रेंट एग्रीमेंट
  • प्रॉपर्टी/हाउस टैक्स की रसीद
  • राशन कार्ड
  • सरकारी ID कार्ड

जन्मतिथि (DOB) अपडेट करने के डॉक्यूमेंट:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट
  • 10वीं-12वीं की मार्कशीट
  • फिजिकल PAN कार्ड (e-PAN मान्य नहीं)

सबसे बड़ा बदलाव क्या?

UIDAI ने स्पष्ट किया है कि, एक ही डॉक्यूमेंट जिसमें फोटो, नाम और पता मौजूद हो, आधार अपडेट करने के लिए पर्याप्त माना जाएगा। इससे प्रोसेस काफी आसान हो जाएंगे, जैसे नाम बदलना, एड्रेस बदलना, जन्मतिथि अपडेट और रिलेशन जोड़ना शामिल होगा। ये सभी काम अब एक ही वैध डॉक्यूमेंट से हो सकेंगे।

कैसे अपडेट करें आधार?

  • सही डॉक्यूमेंट्स पहले तैयार रखें।
  • नजदीकी आधार केंद्र में जाएँ या MyAadhaar App के जरिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लें।
  • अपडेट फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट जमा करें।
  • वेरिफिकेशन सफल होने पर आधार जानकारी अपडेट हो जाएगी।
See also  COVID-19 से मरने वालों के परिजनों को दी गई 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि : नित्यानंद राय

UIDAI : नए नियमों से आधार अपडेट प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं सरल, तेज और सुविधाजनक हो गई है। अब आधारकार्डधारकों को हो रही छोटी-मोटी परेशानी का भी निदान किया जा रहा है।