रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी काम की खबर है, अगर आपने अपने राशन कार्ड का EKYC नहीं कराया है तो आपका कार्ड भी रद्द हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत बनाए गए राशनकार्ड के एवज में आम लोगों को सस्ता राशन तो मिलता ही है, इसी के आधार पर लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाता है। सरकार ने कुछ माह पूर्व जब राशनकार्डो के सत्यापन का अभियान चलाया तब पता चला कि कई तथाकथित गरीब इनकम टैक्स पर रहे हैं तो कई का अच्छा खासा व्यवसाय है। ऐसे लोगों के नाम चिन्हित कर उनके नाम सूची से हटाए गए।

सरकार ने राशनकार्डों के सत्यापन के लिए समस्त परिवारों से अपना KYC करवाने को कहा, मगर बड़ी संख्या में अब भी हजारों की संख्या में लोगों ने KYC नहीं करवाया है। ऐसे लोगों को बार–बार सूचित करने के बावजूद जिलों में हजारों कार्डों का अब भी सत्यापन नहीं हो सका है। प्रदेश भर में ऐसे कार्डों की संख्या लाखों में है। सरकार जल्द ही ऐसे कार्डों को निरस्त करने की योजना बना रही है।प्रदेश भर में समस्त जिलों के राशनकार्ड हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान से सम्पर्क कर अपना ईकेवायसी अनिवार्य रूप से करावें। 05 दिसम्बर 2025 तक जिन राशनकार्ड हितग्राहियों का ईकेवायसी नहीं होंगे उनके राशनकार्ड निरस्त होने की संभावना बनी हुई है।

See also  THE BURNING CAR : इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, हाइवे पर धू-धू कर जली कार, पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे… VIDEO