रायपुर। भारत अफ्रीका वनडे मैच का टिकिट दिलाने का झांसा देकर युवती को ठगी का शिकार बना दिया गया।अमलीडीह निवासी युवती के साथ यह ठगी हुई। उससे 6 हजार रुपए लिए गए।

इस युवती से 20 टिकिट दिलाने के नाम पर रकम ली गई थी।  बाकी पैसे लेने और टिकिट देने रायपुर इंडोर स्टेडियम बुलवाया गया था। युवती वहां पहुंच कर फोन करती रही लेकिन ठग नहीं आया। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस फोन नंबर के जरिए ठग की तलाश कर रही है।

See also  छात्रा से छेड़छाड़ के बाद कलेक्टर ने रद्द की स्कूल की मान्यता, चार अन्य स्कूलों को भी नोटिस जारी