टीआरपी। IND vs SA ODI Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमें रांची से रायपुर पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों का स्वागत करने भारी संख्या में प्रशंसक जुटे। टीमें सुरक्षा घेरे के बीच निजी होटल ले जाया गया।

टीमों की प्रैक्टिस सेशन का शेड्यूल भी तय कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 2 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे अभ्यास करेगी, जबकि भारतीय टीम शाम 5:30 बजे से नेट्स पर उतरेगी। खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए मुंबई से विशेष लग्जरी बसें मंगाई गई हैं, जो पहले ही रायपुर पहुंच चुकी हैं।

स्टेडियम में मैच से पहले लगभग 70 प्रतिशत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दर्शक दीर्घाओं में टूटी कुर्सियों को बदला गया है और पूरे परिसर को नए रंग-रोगन से एक ताज़ा लुक दिया गया है। दर्शकों के सुगम प्रवेश और बैठने की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है।

See also  Power Banks banned : बदल गया हवाई यात्रा का नियम ! अब इस फ्लाइट में नही लें जा सकेंगे पावर बैंक, इस तारीख से इस्तेमाल पर लगी रोक

सुरक्षा व्यवस्था इस बार और अधिक सख्त की गई है। पिछली बार हुए मैच में एक दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित शर्मा तक पहुंच गया था, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। इस बार ऐसी किसी भी चूक को रोकने के लिए स्टेडियम की जालियों की ऊंचाई बढ़ा दी गई है। मैदान के चारों ओर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। दर्शकों को पेन, पानी की बोतलें या खाद्य सामग्री अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, ऐसे में दर्शकों को समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि भीड़ के कारण किसी तरह की परेशानी न हो।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।