टीआरपी डेस्क।   शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीते सप्ताह जारी हुए भारत की जीडीपी ग्रोथ के प्रभावशाली आंकड़ों का सकारात्मक असर सोमवार को मार्केट पर स्पष्ट दिखा। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए शिखर पर पहुंच गए।

बीएसई सेंसेक्स ने 86,159 के नए उच्च स्तर को छुआ। यह अपने पिछले बंद 85,706.67 की तुलना में 86,065.92 पर खुले और शुरुआती मिनटों में ही 52 सप्ताह का नया हाई स्तर बना लिया। इसी प्रकार एनएसई निफ्टी ने भी तेजी के साथ 26,325 के नए उच्च स्तर को छूते हुए रिकॉर्ड ओपनिंग दर्ज की। यह अपने पिछले बंद 26,202.95 की तुलना में मजबूती के साथ खुला।

शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स, बीईएल और टाटा स्टील जैसे दिग्गज शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई। मजबूत आर्थिक संकेतकों के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इंडेक्स ने तेज रफ्तार पकड़ी।

See also  GST कलेक्शन का नया रिकॉर्ड : अप्रैल 2023 में सरकार की झोली में आए ₹1.87 लाख करोड़

पिछले सप्ताह जारी दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों ने इस सकारात्मक रुझान को और मजबूती दी। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 5.6 प्रतिशत की तुलना में काफी अधिक है। मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का सीधा असर शेयर बाजार की उड़ान पर दिखाई दिया।