CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूमि खरीदी-बिक्री के लिए कलेक्टर गाइडलाइन दरों में की गई 100 से 800 प्रतिशत तक की वृद्धि पर व्यापक विरोध के बीच रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसे तत्काल स्थगित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है।
CG News: पत्र में अग्रवाल ने लिखा है कि प्रदेश सरकार ने बिना किसी जन-परामर्श, वास्तविक मूल्यांकन और सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की समीक्षा के गाइडलाइन दरों में अनियोजित वृद्धि कर दी है, जिससे किसान, छोटे व्यवसायी, कुटीर उद्योग, मध्यम वर्ग और रियल एस्टेट से जुड़े सभी वर्गों में भारी असंतोष है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राजनीतिक और आर्थिक—दोनों दृष्टियों से अनुचित है।
CG News: सांसद ने कहा कि, नई दरों से निवेश रुकेगा, लघु उद्योग प्रभावित होंगे और रोजगार के अवसर भी कम होंगे। एक ही वर्ष में इतनी वृद्धि अतार्किक और प्रशासनिक चूक है। सांसद ने पत्र में लिखा है कि गाइडलाइन दरें छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों के सपनों और आजीविका को प्रभावित करेंगी, इसलिए सरकार को जनता को राहत देने के लिए तत्काल निर्णय लेना चाहिए।
देखें पत्र:-





