Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस एनकाउंटर में DRG के 3 जवानों के शहीद और 2 के घायल होने की जानकारी है।

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने बताया कि एनकाउंटर में बीजापुर DRG के जवान हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शहीद हो गए। गंगालूर थाना इलाके के जंगलों में जवानों की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।

SP जितेंद्र यादव के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की जॉइंट टीम बुधवार सुबह 9 बजे से बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन इलाके में सर्च अभियान पर थी। जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में करीब 12 नक्सली मारे गए है।

See also  मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ पर सर्व समाज और अविनाश ग्रुप आमने सामने, 500 लोगों को हिरासत में लेकर छोड़ा