रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में किए गए बड़े फेरबदल के बाद अब पार्टी नए जिलाध्यक्षों को सक्रिय मोड में लाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में 41 जिलाध्यक्षों की अहम बैठक शनिवार को राजीव भवन में बुलाई गई है। दिनभर चलने वाली इस बैठक में पहले नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी और फिर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार होगा।

सूत्रों के मुताबिक, 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले SIR के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर के विरोध प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने की योजना है। इसी को लेकर जिलों की जिम्मेदारियां और लक्ष्य तय किए जाएंगे।

बैठक में संगठन की नई दिशा और संरचना पर भी चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि पार्टी अब छत्तीसगढ़ में भी मध्यप्रदेश मॉडल लागू कर सकती है, जिसके तहत राहुल गांधी खुद जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देते हैं। पार्टी इसे लेकर अंतिम निर्णय कल बैठक में ही ले सकती है।

See also  मौसम विभाग ने जारी किया मानसून का नया अनुमान, छत्तीसगढ़ मानसून के कोर जोन में, जून से सितंबर तक 106% बारिश संभव

बताया जा रहा है कि यह प्रशिक्षण करीब 10 दिनों का होगा, जिसमें जिलाध्यक्षों को संगठन प्रबंधन से लेकर मीडिया संवाद, जमीनी मुद्दों की पहचान, नेतृत्व क्षमता विकास और बूथ स्तर तक मजबूती के गुर सिखाए जाएंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।