टीआरपी। Reels and Photography Contest : वाटरशेड महोत्सव 2025 के अंतर्गत “सोशल मीडिया” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जलग्रहण विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0)तथा केंद्र और राज्य सरकार की अन्य जलग्रहण विकास योजनाओं के तहत जल संचयन संरचनाओं, बागवानी और कृषि वानिकी वृक्षारोपण जैसे विकास कार्यों से संबंधित रील्स एवं फोटोग्राफ्स पर आधारित कंटेंट तैयार करना होगा।


कृषि विभाग कोंडागांव के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registermahotsavwebsite पर पंजीकरण कर और सोशल मीडिया पर निर्धारित WDCPMKSY-watershedmahotsav2025 के साथ अपना कंटेंट पोस्ट कर उसका लिंक ऑनलाइन जमा करना होगा।

सर्वश्रेष्ठ रील्स को 50,000 रुपये

विजेताओं का चयन रीच (45%) इंगेजमेंट (25%), विषय की प्रासंगिकता (10%) रचनात्मक व मौलिकता (10%) तथा दृश्य और तकनीकी गुणवत्ता (10%) के आधार पर किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ रील्स को 50,000 रुपये और फोटोग्राफी के लिए 1,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

See also  कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 53,000 से ज्यादा केस