टट क

टीआरपी डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। मंधाना ने पुष्टि की है कि उनका पलाश मुच्छल के साथ रिश्ता टूट चुका है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि वह और पलाश अब एक साथ नहीं हैं। हाल के दिनों में उनके निजी जीवन को लेकर कई अटकलें चल रही थीं, जिसके बाद मंधाना ने स्वयं आगे आकर स्थिति स्पष्ट की।

स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं. मैं बहुत निजी स्वभाव की हूं और अपनी प्राइवेट लाइफ को निजी ही रखना चाहती हूं, लेकिन अब यह बताना जरूरी है कि शादी अब रद्द हो चुकी है. मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं खत्म हो जाए. आप सभी से निवेदन है कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें समय दें, ताकि हम इस परिस्थिति से निकल सकें और आगे बढ़ सकें.’

See also  यहां तीन बंदरों व दो दर्जन कुत्तों की मौत से हड़कंप, डॉक्टर जता रहे हैं वायरस की आशंका, गांव में दहशत का माहौल

स्मृति मंधाना ने अपने करियर को ही अपनी प्राथमिकता बताया. मंधाना ने लिखा, ‘मेरा मानना है कि हम सभी को एक ऊंची ताकत दिशा दे रही है. मेरे लिए वह हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करना रहा है. मैं जितना लंबे समय तक संभव हो सके, अपने देश के लिए खेलना और ट्रॉफियां जीतना चाहती हूं. मेरा पूरा ध्यान उसी पर रहेगा.’

पलाश मुच्छल ने क्या कहा?

पलाश मुच्छल ने भी शादी टूटने की बात को कंफर्म किया है. पलाश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है. लोगों को बिना वजह और बिना किसी आधार वाली अफवाहों पर इतनी जल्दी प्रतिक्रिया देते हुए देखना मेरे लिए बहुत तकलीफदेह रहा है, खासकर तब, जब यह मामला मेरे लिए बेहद निजी और अहम रहा. यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, लेकिन मैं अपनी मान्यताओं के साथ मजबूती से इसे पार करूंगा.’

See also  राजधानी के लालगंगा मिडास के जेआर ट्रेडर्स में पड़ा आयकर का छापा