टीआरपी डेस्क। VIP Number : नोएडा में प्राइवेट वाहनों के VIP नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में इस बार रिकॉर्ड बोली लगी है। नंबर UP16FH 0001 लाखों की बिडिंग पार करते हुए अंततः 27.50 लाख रुपये में बिक गया। यह प्रीमियम नंबर M/S AVIORION PRIVATE LIMITED ने हासिल किया है।

यह नीलामी 7 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी और 33,333 रुपये की शुरुआती बोली के साथ आगे बढ़ी। जैसे-जैसे प्रतियोगिता बढ़ी, बोली लाखों में पहुंचती गई और आखिरकार 27.50 लाख पर जाकर रुकी। कंपनी ने सफलता मिलने के बाद निर्धारित समय में 27,16,667 रुपये ऑनलाइन जमा कर पूरी प्रक्रिया पूरी की। भुगतान समय पर करने के बाद विभाग ने नंबर कंपनी के नाम आवंटित कर दिया।

AVIORION PRIVATE LIMITED नोएडा की एक दवा निर्माण कंपनी है। जानकारी के मुताबिक, यह प्रीमियम नंबर कंपनी की मर्सिडीज कार के लिए लिया गया है। परिवहन विभाग के अनुसार, VIP नंबरों की नीलामी में नियम साफ हैं- विजेता को तय अवधि में शेष राशि जमा करनी होती है, वरना बोली रद्द हो जाती है। लेकिन इस बार कंपनी ने समय से भुगतान कर नंबर सुनिश्चित कर लिया।

See also  मुख्यमंत्री बघेल ने पीएम मोदी को फिर लिखा पत्र, उधार की सीमा जीएसडीपी के 6% और वित्तीय घाटा 5% रखने का किया अनुरोध

0001 नंबर की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में यह हमेशा से स्टेटस सिंबल माना जाता है। कारोबारी और हाई-प्रोफाइल वाहन मालिक इस नंबर के लिए बड़ी रकम खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नरेंद्र कुमार के अनुसार, इस बार लगी बोली अब तक की सबसे बड़ी बोलियों में से एक है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।