बिलासपुर। जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने 10 दिसंबर 2025 को नई पदस्थापना सूची जारी की। आदेश के अनुसार जिले के कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं तथा कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश में जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें रतनपुर, सिरगिट्टी, तोरवा, चकरभाठा, मस्तूरी और बिल्हा सहित कई महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं। इसके साथ ही एसीसीयू के प्रभारी में भी बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि यह आदेश अचानक जारी किया गया, जिसकी भनक अधिकांश थाने प्रभारियों को भी नहीं लग पाई।




