MEDICAL EDUCATION

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी कोटे को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने काउंसिलिंग स्थगित कर दी है। काउंसलिंग दोबारावकब होगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उधर ऑल इंडिया पी जी सेकंड स्टेज काउंसलिंग को भी रोके जाने की भी खबर है।

बता दें कि इससे पहले  मेडिकल पीजी में एडमिशन कोटे में किए गए संशोधन पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से दो दिन में जवाब मांगा है। बुधवार सुबह हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि जो कोटे की व्यवस्था है, वह निजी कालेजों के लिए थी। शासकीय कालेजों को कैसे और क्यों छू लिया?नहीं करना था। यह तो ग़लत बात हो गई। विद्वान न्यायाधीश ने कहा कि ऐसे में तो एडमिशन रोकना होगा। इस पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से महाधिवक्ता ने पक्ष रखा। इस पर जस्टिस ने जवाब दो दिन में देने और अगली सुनवाई 16 दिसंबर को तय की।

इस मामले में एमबीबीएस छात्रों की ओर से सतीश चंद वर्मा ने जिरह की।

See also  नया फरमान- छत्तीसगढ़ में अब 29 जून से 5 जुलाई तक बंद रहेंगे समस्त रेस्टोरेंट, होटल और बार, देखें ये आदेश

इस संबंध में याचिकाकर्ताओं ने कहा कि  जो भी फाइनल जजमेंट होगा,वो एडमिशन लेने वालों पर भी लागू होगा। मतलब जो भी ओपन कोटा से एडमिशन लेगा, उसका एडमिशन रद्द होने की पूरी संभावना है। तर्क दिया जा रहा है कि इस रूल्स से एडमिशन नहीं हो सकता है। इसी के मद्देनजर कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की प्रक्रिया में जारी करने से परहेज करें ताकि विवाद की स्थिति ना बने।