टीआरपी। Aam Aadmi Party protests, threatens agitation : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में अनियमितता और किसानों की समस्यायों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पंडरी देवेंद्र नगर इलाके में स्थित गंज मंडी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धान बेचने के लिए किसान त्रस्त हैं, किसानों को टोकन तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। टोकन की व्यवस्था तक नहीं करने वाली भाजपा, अपने को किसान हितैषी सरकार बताती है। किसानों के साथ यह सरासर अन्याय है।


धान बेचने में किसानों को लंबा इंतजार


आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने टीआरपी से बातचीत करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में किसानों को धान खरीदी में रकबा कम किए जाने और टोकन नहीं कटने और प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट कम होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने गिरदावरी में किसानों का रकबा कम कर दिया है। साथ ही वर्तमान में धान फसल बेचने के लिए किसानों का टोकन सही तरीके से नहीं कट पा रहा है। किसानों को लंबी लाइन लगाकर चार-पांच दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ जगह सूचना मिली है कि सिर्फ जितना कर्ज है उतना ही धान लिया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन धान खरीद की लिमिट समितियों में कम करने से टोकन काटने का नंबर लेट हो रहा है। समितियों के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 1400 से 1500 क्विंटल धान प्रतिदिन खरीदी होनी चाहिए जबकि कई समितियों में सिर्फ 700 से 800 क्विंटल धान की ही खरीदी हो रही है जिससे किसानों को लंबा इंतज़ार करना पड़ रहा है।

See also  देश में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 2.95 लाख नए मामले, पिछले 24 घंटों में 2,023 लोगों की मौत


किसानों से लूट, धान अधिक, वजन कम


प्रदेश महासचिव( मीडिया,सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने बताया कि हमारे प्रदेश का अन्नदाता गहरे संकट में है। कई खरीदी केंद्रों पर किसानों से खुलेआम अधिक धान लेकर वज़न वजन कम मापा जा रहा है, जो सीधे-सीधे किसानों के साथ लूट है। पिछले दिनों एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बागबाहरा के किसान के साथ हुई जहां टोकन न मिलने की हताशा में किसान को आत्महत्या करने का कदम तक उठाना पड़ा। भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।


प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान और रायपुर जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में भी आम जनता से जुड़े मुद्दे और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी किसानों को हो रही परेशानी का विरोध करती है।

See also  BREAKING NEWS : मदनवाड़ा नक्सली हमले की न्यायिक जांच पूरी, आयोग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट


किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन की चेतावनी


छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के किसानों को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों का जल्द ही निराकरण करे अन्यथा हमारी पार्टी प्रदेश में किसानों के साथ मिलकर इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करेगी व भाजपा का असली चेहरा जनता को दिखाएगी की भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है ।
.