टीआरपी डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहला हफ्ता शानदार तरीके से पूरा कर लिया है। शुक्रवार से फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और इसकी रफ्तार और तेज हो गई है। महज 8 दिनों में ‘धुरंधर’ ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

पहले हफ्ते में फिल्म की बॉक्स ऑफिस यात्रा सफलता की मिसाल रही। बेहतरीन ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में भी दर्शकों की मजबूत मौजूदगी दर्ज की गई। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन ओपनिंग डे से भी बेहतर रहा। गुरुवार को एक हफ्ता पूरा करते हुए फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और उस दिन 29 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया। पहले सात दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 218 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

ट्रेड रिपोर्ट्स के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, दूसरे शुक्रवार को ‘धुरंधर’ ने जोरदार उछाल दर्ज किया। दिनभर का कलेक्शन 32 से 33 करोड़ रुपये के बीच रहा। आठवें दिन की कमाई न सिर्फ पिछले चार दिनों से ज्यादा रही, बल्कि पहले शुक्रवार और शनिवार से भी आगे निकल गई। आमतौर पर किसी फिल्म का दूसरे शुक्रवार को पहले शुक्रवार से अधिक कमाना दुर्लभ होता है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को भी तोड़ दिया है।

See also  ब्रेकिंग: नारदा स्टिंग टेप मामले में राज्यपाल ने तृणमूल के शीर्ष नेताओं पर दी केस चलाने की मंजूरी

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ साल की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

आठ दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 250 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। अब तक ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ साल की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म थी, जिसने हिंदी में 224 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। ‘धुरंधर’ ने महज 8 दिनों में इस आंकड़े को पार कर साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है।

मौजूदा वीकेंड में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की उम्मीद

जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए मौजूदा वीकेंड में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। पहले वीकेंड में फिल्म ने 106 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अनुमान है कि यह वीकेंड खत्म होने तक ‘धुरंधर’ 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ट्रेंड बेहद मजबूत बना हुआ है और आने वाले दिनों में यह कई बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती देती नजर आ सकती है।

See also  Drishyam 2 Review: दर्शकों को पसंद आ रही अजय देवगन की 'दृश्यम 2' , जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल की वापसी