footballer Lionel Messi’s event: कोलकाता। अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी की शनिवार की यात्रा से जुड़े इवेंट के आयोजक को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह इवेंट साल्ट लेक स्टेडियम में हुआ था, जहां मेसी केवल कुछ मिनट ही रुके। ज्यादातर दर्शकों को वह ठीक से दिखाई भी नहीं दिए, जिससे प्रशंसक हिंसक हो गए।

footballer Lionel Messi’s event: अतिरिक्त डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) जावेद शमीम ने आयोजक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया, FIR दर्ज कर ली गई है और मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सतद्रु दत्ता है। दत्ता को आयोजन के मिस मैनेजमेंट के आरोप में कोलकाता एयर पोर्ट से गिरफ्तार में लिया गया, जहां वह मेसी और उनके साथ शामिल अन्य को हैदराबाद जाते समय विदा करने गए थे।

See also  केंद्रीय कैबिनेट का फैसला: इन्फ्रा और विकास कार्यों की फंडिंग के लिए बनेगा नया बैंक, डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (DFI) के गठन की मिली अनुमति