टीआरपी डेस्क। IND vs PAK U-19 Asia Cup 2025 : अंडर-19 एशिया कप में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर दमदार जीत हासिल की है। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत टीम ने मुकाबला 90 रनों से अपने नाम कर लिया।

बता दे कि बारिश के कारण मैच की शुरुआत देर से हुई, जिसके बाद मुकाबले को 49-49 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाएं और 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आरोन जॉर्ज ने जिम्मेदारी भरी 85 रनों की पारी खेली, जबकि कनिष्क चौहान ने 46 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारतीय टीम 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत लड़खड़ाती रही। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे पाक बल्लेबाज खुलकर खेल नहीं पाए। एक छोर से हुजैफा एहसान ने संघर्ष करते हुए 70 रन बनाए और अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। पाकिस्तानी टीम 41.1 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत की नींव रखी। किशन कुमार सिंह को दो विकेट मिले, जबकि खिलान पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

See also  पकड़ा गया एक और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नोनी राणा, अमेरिका में हुआ गिरफ्तार, भारत लाने की चल रही तैयारी…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।