रायपुर। कांग्रेस विधायकों के पोस्टर प्रदर्शन को लेकर शीतकालीन सत्र के चौथे सदन की शुरुआत में ही जमकर हंगामा हुआ। इस वजह से सदन की कार्यवाही 8 मिनट के बाद ही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। सदन में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ गांधी परिवार और अडाणी के दलालों चाटुकारों हाय हाय के नारे लगाए।

अध्यक्ष रमन सिंह ने सदन में बैनर पोस्टर प्रदर्शन न करने की व्यवस्था दी। कांग्रेस के विधायकों को बाहर उतार कर आने कहा लेकिन विपक्षी विधायकों ने ऐसा नहीं किया। इस दौरान सदन कुछ देर के लिए बाधित रहा।

See also  सुशासन तिहार: क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा का बस्तर दौरा; सौर सुजला योजना और जल जीवन मिशन की गुणवत्ता का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से की सीधी बातचीत