टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें तीन एएसएम और दो डीसीएम सदस्य शामिल हैं, जिन पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी नक्सलियों ने नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बताया गया है कि सभी समर्पित नक्सली अबूझमाड़ के दुर्गम इलाकों में सक्रिय थे।

इसी क्रम में मंगलवार को बीजापुर जिले में भी बड़ी कार्रवाई सामने आई। बीजापुर एसपी कार्यालय में कुल 84 लाख रुपये के इनामी 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों ने एसपी बीजापुर और सीआरपीएफ के डीआईजी के समक्ष हथियार डाले।

वहीं तेलंगाना में नक्सल विरोधी अभियान के तहत तेलंगाना स्टेट कमेटी के बड़े नक्सली कमांडर दामोदर उर्फ चोक्का राव को मंचिराल से गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक मकान से कुल 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी गिरफ्तार नक्सलियों को हैदराबाद स्थित डीजीपी कार्यालय ले जाने की जानकारी सामने आई है।

See also  'छत्तीसगढ़ को दारू की नहीं, दवा और दुआ की जरूरत' -प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी