टीआरपी डेस्क। शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनयरिंग संस्थान में जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों की टीम ने करीब 12 घंटे तक संस्थान में मौजूद दस्तावेजों और उपकरणों की गहन जांच की। इस दौरान फर्म से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ विद्युत उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, नवीन इंजीनियरिंग संस्थान मशीन मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में सामग्री की आपूर्ति का कार्य करता है। छापेमारी के दौरान विभागीय टीम ने बड़ी संख्या में बिल, वाउचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने कब्जे में लिए।

जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी प्रकार की अनियमितता या निष्कर्ष पर टिप्पणी करने से इंकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

गौरतलब है कि अंबिकापुर में जीएसटी विभाग द्वारा लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है, जिससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हलचल का माहौल बना हुआ है।

See also  छत्‍तीसगढ़ से यात्रा करने वाले यात्रियों को फिर होगी परेशानी, ये छह ट्रेनें रहेंगी रद, पांच हुई रिशेड्यूल