टीआरपी। Investor confidence has increased in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ अब सिर्फ निवेश आकर्षित नहीं कर रहा उन्हें तेज़ी से ज़मीन पर भी उतार रहा है। नवंबर 2024 से अब तक राज्य ने 18 क्षेत्रों में 27.83 लाख करोड़ रूपए के 219 निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं। इनमें सेमीकंडक्टर और एआई से लेकर सीमेंट, बिजली और मैन्युफैक्चरिंग तक शामिल हैं। ये परियोजनाएँ राज्य के अन्य जिलों में फैली हैं, जिनसे 1.5 लाख रोजगार सृजित होंगे और यह पूरे राज्य में संतुलित विकास की ओर एक बड़ा संकेत है। नए उद्योगों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह जानकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी।


मंत्री देवांगन ने बताया कि अब निवेश केवल रायपुर तक सीमित नहीं हैं। प्रस्तावित निवेशों की विशेष बात ये है कि हर 5 में से एक निवेश (21 प्रतिशत) आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में हैं। 33 प्रतिशत रायपुर संभाग में और 46 प्रतिशत बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभागों में किया जाएगा।

See also  Chhattisgarh: महादेव सट्टा एप पर एक और बड़ी कार्रवाई, ASI समेत 4 गिरफ्तार


लगभग 50 प्रतिशत निवेश प्राथमिक (थ्रस्ट) क्षेत्रों में हैं जैसे सेमीकंडक्टर और एआई डेटा सेंटर पार्क वहीं सीमेंट और बिजली जैसे पारंपरिक उद्योग भी मजबूत बने हुए हैं। कुल निवेश प्रस्तावों में 57 परियोजनाएँ 1,000 करोड़ रूपए से अधिक की है और 34 परियोजनाएँ 1,000 से ज्यादा रोजगार देने वाली हैं।


मंत्री ने बताया कि 6.063 करोड़ रूपए की 9 बड़ी परियोजनाएँ चालू हो चुकी हैं, जिनसे उत्पादन शुरू हो गया है और 5,500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इसके अलावा 109 परियोजनाएँ यानी लगभग आधी उन्नत चरण में हैं। ये या तो निर्माणाधीन हैं या भूमि आवंटन के बाद आगे बढ़ चुकी हैं। ये 24 जिलों और 16 क्षेत्रों में फैली हैं और जल्द ही 87,132 रोजगार सृजित करेंगी। खास बात यह है कि इनमें से 58 प्रतिशत परियोजनाएँ आतिथ्य एवं स्वास्थ्य, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और फार्मा जैसे प्राथमिक क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रेस वार्ता में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सचिव उद्योग रजत कुमार, संचालक उद्योग प्रभात मालिक, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार मौजूद थे।

See also  Punishment : श्रम निरीक्षक को मिली 3 साल की सजा, 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था ACB ने

प्रमुख परियोजनाएं

  • पोलिमेटेक की 10,000 करोड़ रूपए से अधिक की छत्तीसगढ की पहली फैक्ट्री है। इसके केवल 45 दिनों में भूमि आवंटित की गई और काम तेज़ी से शुरू हुआ।
  • देश का पहला रेकबैंक का 1,000 करोड़ रूपए का एआई डेटा सेंटर पार्क लगभग पूरा होने वाला है।
  • ड्रल्स का 625 करोड़ रूपए का पेट फूड विस्तार प्रोजेक्ट ट्रायल प्रोडक्शन में है और इससे 3,000 रोजगार मिलेंगे।
  • वी-राइज़ का तीसरा भारत कार्यालय एक आईटी यूनिट निर्माणाधीन है।
  • अल्ट्राटेक सीमेंट का 1,600 करोड़ रूपए का निवेश चालू हो चुका है।
  • आदित्य बिड़ला समूह का 67.5 मेगावाट का सोलर प्लांट मई में शुरू हो गया।
  • बस्तर में रापपुर स्टोन क्लिनिक का 350-बेड अस्पताल लगभग तैयार है, जिससे आदिवासी परिवारों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी।