टीआरपी। dengue : राजधानी में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं, डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। शहर से मच्छर खत्म करने के लिए नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने डेंगू फैलाने वाले मच्छर को पकड़कर निगम स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा।


नगर निगम जोन 5 के अंतर्गत वामन राव लाखे वार्ड के नागरिक विजय सोना ने अपने इलाके से डेंगू मच्छर को पकड़ा और नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता के पास लेकर आए और शिकायत की। इस पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने वह मच्छर निगम अधिकारी को सौंपकर तुरंत मच्छरों का खात्मा करने का अभियान शुरू करने कहा।


बता दें कि नागरिक विजय सोना उक्त मच्छर को पकडकर लाया टिल्लू चौक स्थित डॉक्टर सोनकर को ले जाकर दिखाया। डा.सोनकर ने कहा कि यह तो डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैलाने वाला मच्छर है। इस पर जोन पांच के निगम अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उस मच्छर को नगर निगम मुख्यालय लाकर नेता प्रतिपक्ष को शिकायत की गई।

See also  June 2025 Bank Holiday : बैंक की लंबी छुट्टियों से पहले निपटा लें जरूरी काम, जानें 6 जून को बैंक और शेयर बाजार की स्थिति