CG News: पीएफ खाते में वित्तीय अनियमितता, तत्कालीन प्राचार्य सहित चार सस्पेंड, स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
CG News: पीएफ खाते में वित्तीय अनियमितता, तत्कालीन प्राचार्य सहित चार सस्पेंड, स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही

कोरिया। शासकीय कार्य के एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही पटवारी का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ था। कोरिया जिले में पदस्थ इस पटवारी का नाम अमरेश कुमार पाण्डेय है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुण्ठपुर में निर्धारित किया गया है।

शासकीय कार्य के लिए कर रहे थे रिश्वत की मांग

कोरिया जिले के पटना तहसील में पदस्थ पटवारी अमरेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर 2025 को वायरल सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें वे हल्का नंबर 06 अमहर रा.नि.मं. क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय कार्य के एवज में पैसे की मांग करते नजर आ रहे हैं।

आदेश क्रमांक 4729/अ.वि.अ./का.गो./2025 के अनुसार, पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण नियम) 1965 के नियम 03 का उल्लंघन किया गया। जो कि यह कृत्य को कदाचार की श्रेणी में आता है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 09 (1) के तहत निलंबन का आदेश जारी किया गया।

See also  नक्सलियों की करतूत: सीएम के दौरे से एक दिन पहले यहां IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल

निलंबन अवधि में उन्हें शासन के निर्देशानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही, उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुण्ठपुर में निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का संदेश दिया है। वायरल वीडियो में उनकी संलिप्तता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।